34 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

पुलिस महकमे में फेरबदल, 4 थानों के प्रभारियों के तबादले

Must read

गाजियाबाद। कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में चार थानों के प्रभारियों को बदलते हुए नई तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को भोजपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभु दयाल को ट्रॉनिका सिटी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता सिंह को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना का चार्ज दिया गया है, जबकि मानवेंद्र सिंह को वेव सिटी थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव कार्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। नए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में काम करेंगे।
इस फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और नए प्रभारियों से बेहतर कार्य प्रदर्शन की अपेक्षा जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article