30 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

सड़क पार करते समय स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Must read

 

हाथरस। अलीगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी साबिया (पत्नी निजाम) सुबह पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक एक स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही साबिया सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूटी सवार की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article