27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

भीषण आग से सात घर जलकर राख, पीड़ितों के सामने संकट

Must read

 

कौशांबी जनपद के करारी कोतवाली क्षेत्र स्थित हिसामपुर डेरा में गुरुवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सात छप्परनुमा घरों को अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह राख कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस हादसे में मो. तौकीर, बब्लू, भुल्लन, आसिफ, तरम्मनुम, शुबराती और मो. तौफीक के घर पूरी तरह जल गए। आग लगते ही पीड़ित परिवारों के शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि प्रयास नाकाफी साबित हुए।

स्थिति बिगड़ने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, गैस सिलेंडर, चारपाई और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो चुका था। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article