33 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

गंगा स्नान करने गेगासो गंगा घाट पर पहुंचे बुजुर्ग की डूबने से गई जान

Must read

रायबरेली: यूपी के रायबरेली (Rae Bareli) में पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंचे फतेहपुर जिले के एक बुजुर्ग की गेगासो गंगा घाट (Gegaso Ganga Ghat) पर डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बुजुर्ग की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बता दें कि पूरा मामला सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो गंगा घाट का है। पूर्णिमा पर फतेहपुर जिले के रहने वाले बुजुर्ग विशेष रूप से गेगासो घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय वे गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक चक्कर आने से अपना संतुलन खो बैठे। इसके बाद वे गंगा नदी में डूब गए।

वहीं आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बुजुर्ग को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article