34 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

हनुमान जयंती पर उमड़ा भक्ति का सागर, निकली भव्य शोभायात्रा

Must read

– भजन-भंडारे से गूंजा माहौल

झांसी। मऊरानीपुर नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम बुखारा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा वर्ग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्तिमय भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-गाते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई हनुमान मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

पूजन कार्यक्रम के बाद संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों ने उपस्थित लोगों को देर रात तक भाव-विभोर बनाए रखा।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। सामूहिक सहभागिता से पूरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article