31 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

भगवान परशुराम जयंती को लेकर तैयारियां तेज, जिम्मेदारियां बांटी गईं

Must read

फर्रुखाबाद। ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा आगामी 19 अप्रैल को मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जयंती को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी के संयोजन में संपन्न हुई, जिसमें समाज के कई गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भगवान परशुराम शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु आदित्य दीक्षित को यात्रा प्रभारी बनाया गया, जबकि सौरभ मिश्रा ‘चंकित’ को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अंकित तिवारी को सह-संयोजक, क्रांति पाठक को सह-प्रभारी तथा अजय दुबे ‘अज्जू’ को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया गया कि शोभायात्रा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शाम 5 बजे पंडा बाग मंदिर से प्रारंभ होकर ब्राह्मण समाज धर्मशाला तक निकाली जाएगी। यात्रा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विमलेश मिश्रा को सौंपी गई है।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, धार्मिक कार्यक्रम और समाज के लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री लालाराम दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय पर विशेष जोर दिया। यह जानकारी यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा ने दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article