31 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

जंगल में संदिग्ध आग से मचा हड़कंप, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Must read

कानपुर देहात। जिले के अकबरपुर क्षेत्र स्थित गुजराई जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल रही थी, जिससे हालात और गंभीर हो गए थे।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के गांवों और खेतों तक आग फैलने का खतरा टल गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, जिसको लेकर प्रशासन और वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article