33 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में तेजी, हजारों गांवों को मिलेगी

Must read

– कनेक्टिविटी—मई से शुरू होगा मिनी बस संचालन
लखनऊ। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ने अब तेजी पकड़ ली है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।
आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ सहित प्रदेश के 20 क्षेत्रों से अब तक 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। लखनऊ क्षेत्र से 42 आवेदन आए हैं, जबकि सहारनपुर में 144 और प्रयागराज में 118 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जो योजना के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
योजना के तहत मई माह से ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके माध्यम से दूर-दराज के गांवों को तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
सरकार की योजना के अनुसार प्रदेश की 59,163 ग्राम पंचायतों को मुख्यालय से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत लगभग 12,200 गांवों में निजी मिनी बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच आसान होगी।
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सरकार इसे ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मान रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article