फर्रुखाबाद। खत्री सभा की ओर से घूमना स्थित धर्मशाला में एक भव्य खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने धर्म, संस्कृति एवं पुराने पारंपरिक खेलों से परिचित कराना रहा। आयोजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें निशानेबाजी, छल्ला फेंको-इनाम जीतो, कंचे-गट्टू, लंगड़ी टांग, इक्कड़-दुक्कड़ जैसे खेल प्रमुख रहे। वहीं बच्चों के लिए मेमोरी गेम, गुब्बारा दौड़, सेल्फी गेम एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में उपस्थित दर्शकों से भी सवाल-जवाब किए गए, जिसमें सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में खत्री सभा के पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष मुदित टंडन, महामंत्री गौरव धवन, कोषाध्यक्ष प्रसून टंडन के साथ ही लालजी टंडन, जगन्नाथ टंडन, मुकुल टंडन, राधेमोहन टंडन, राजेश टंडन, रोबिन कपूर, निमिष टंडन, सोनल टंडन, तन्वी धवन, एकता कपूर, सोनी मेहरोत्रा, स्मिता कपूर, प्रियांशी टंडन, ऋतु टंडन, मोनी कपूर एवं वैष्णवी मेहरोत्रा आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक जुट व जागरूक करने का काम करते हैं।
खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम, विजयी पुरुस्कृत


