32 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों पर भड़का गुस्सा, विद्युत उपखंड पर जोरदार प्रदर्शन

Must read

कन्नौज। जिले के तिर्वा कस्बे में स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने के विरोध में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी वृद्धि हो गई है, जिससे आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
लोगों ने कहा कि कई उपभोक्ताओं के बिल पहले की तुलना में दोगुने-तीन गुने तक आ रहे हैं, जबकि बिजली खपत में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर की जांच कराई जाए और बढ़े हुए बिजली बिलों को तत्काल संशोधित किया जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article