27 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय गिरती दीवार से सब्जी विक्रेता की मौत

Must read

 

कौशांबी: जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में नगर पालिका परिषद भरवारी के केशव नगर वार्ड में रविवार दोपहर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 20 निवासी रवि सोनकर उर्फ बंटा (40) पुत्र शिव प्रसाद सोनकर के रूप में हुई है। वह सब्जी और फल बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, रवि सोनकर खाना बनाने के लिए लकड़ी तोड़ने के मकसद से मोहल्ले में स्थित एक बंद पड़ी पुरानी एलआईसी बिल्डिंग के पास गया। वह पेड़ से लकड़ी तोड़ रहा था और इसी दौरान जिस कच्ची दीवार पर वह चढ़ा हुआ था, वह अचानक ढह गई।

दीवार ढहने के साथ-साथ रवि पेड़ से नीचे गिर गया और उसके ऊपर मलबा भी गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल बन गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कोखराज थाना पुलिस ने बताया कि मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article