24 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने ली करवट, 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ली है, करीब 40 जिलों में बारिश (rain) का अलर्ट जारी किया गया है, कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार हवाएं लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है, जिन जिलों में अलर्ट जारी है – उनमें अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, गोरखपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, प्रयागराज, मेरठ, मऊ, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र और वाराणसी सहित कई जिले शामिल हैं, प्रशासन ने किसानों और आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article