28 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

महिला ने पति और भांजे के साथ मिलकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ड्राइवर ने खोली आरोपियों की पोल

Must read

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने प्लान बनाकर अपने दोस्त को मौत (murdered) के घाट उतारा दिया। महिला ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। फिर शव को सिरसी डैम के पास गहरी खाई में फेंक दिया लेकिन कार ड्राइवर ने उनकी पोल खोलकर रख दी। ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि महिला और उसके साथी ने इस भेद को खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह पूरा मामला जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पेढ़ गांव में चंदौली के एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय कुंवर मौर्य की कथित तौर पर उसकी महिला मित्र ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को मृतक के ही वाहन से मिर्जापुर जिले के सिरसी डैम के पास खाई में फेंक दिया और चालक को डरा-धमकाकर चुप रहने की हिदायत दी।

बाद में चालक के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद शव की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के बड़े भाई घासी मौर्य की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और सिरसी डैम के पास से शव बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article