32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

डॉक्टर पर रेप का आरोप, बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Must read

संभल। जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जैद वारसी के खिलाफ एक नर्स ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि डॉ. जैद वारसी, जो कि स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बहनोई बताए जा रहे हैं, ने नर्स के साथ करीब तीन वर्षों तक दुष्कर्म किया और उसे लगातार ब्लैकमेल करते रहे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने नौकरी का दबाव और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर उसका शोषण किया।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article