32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

खौफनाक वारदात: आईसक्रीम बेचने गए युवक की निर्मम हत्या, सिर धड़ से अलग

Must read

बाराबंकी। जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसावल गांव में दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जहां आईसक्रीम बेचने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, युवक गांव में आईसक्रीम बेचने गया था, तभी किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि 50 वर्षीय आरोपी शंकर यादव ने गुस्से में आकर बांके से युवक का गला काट दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने वारदात के बाद युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे अपने साथ घर ले गया।
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पर सामान्य तरीके से खाना बना रहा था, जिससे उसकी हैवानियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ ही समय में आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या आपसी कहासुनी के चलते की गई, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
इस निर्मम हत्या से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article