33.1 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

हनी ट्रैप का आरोप, पूर्व राज्यकर अधिकारी के बेटे को बनाया निशाना

Must read

मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र में हनी ट्रैप से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व राज्यकर अधिकारी के बेटे को कथित तौर पर फंसाए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने मामले को हनी ट्रैप बताते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने एक महिला के साथ पार्टनरशिप में जिम सेंटर खोला था। शुरुआती दौर में दोनों के बीच व्यावसायिक संबंध सामान्य रहे, लेकिन बाद में जिम में नुकसान होने लगा। आरोप है कि इसी विवाद के बाद महिला ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करा दिया।
परिवार का कहना है कि यह पूरा मामला सोची-समझी साजिश के तहत रचा गया हनी ट्रैप है, जिसमें युवक को फंसाकर आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। परिजनों ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है और दर्ज मुकदमों को निराधार बताया है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस मामले ने मैनपुरी में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस पूरे प्रकरण की तह तक जाने में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article