29 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

मॉ सिद्वदात्री की घर-घर में हुई पूजा अर्चना

Must read

-कन्या, लागुरों का पूजन कर भोजन कराया
-देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
फिरोजाबाद।। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मॉ भगवती के अंतिम स्वरूप मॉ सिद्वदात्री की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर, कन्या-लागुरों का पूजन कर भोजन कराया गया। घर-घर में सजे देवी मंडपों में अज्ञारी लगाकर मॉ भगवती की पूजा अर्चना की गई।
शुक्रवार को मातों के भक्तों ने नौ दिन वृत रखकर मातारानी से मन्नौती मांगी। कन्या लांगुरों को भोजन कराकर, उपहार भेंट किये। पूजा अर्चना कर अपना वृत खोला। राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर, मॉ वैष्णो देवी धाम, पथवारी माता, दुर्गा मंदिर के अलावा अन्य मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाएं घरो से अज्ञारी कर मंदिर पहुंची। मॉ भगवती का भोग लगाकर जल अर्पित किया। कैला देवी मंदिर, वैष्णो देवी धाम पर मंगला दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लाइन में लगकर मातारानी के दर्शन कर घर में सुख समृद्वि की कामना की। माता वाला बाग स्थित पथवारी माता मंदिर में प्रात फूल बंगला सजाया गया। हवन पूजन के बाद महाआरती कर कन्या पूजन किया गया। गांव चनौरा स्थित चंदौरी देवी माता मंदिर, विभव नगर, मौहल्ला चौबान, नित्या एन्क्लेब में माथुर चतुर्वेदी समाज द्वारा मॉ भगवती की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article