24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

Must read

-हनुमान जी महाराज, रामदरबार में सजा भव्य फूल बंगला
फिरोजाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग जयश्रीराम के उद्घोषों से गुजायमान हो रहा था।
शुक्रवार को बड़े हनुमान मंदिर प्रांगण स्थित रामदरबार, जीवराम चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर महंत ने दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्म के उपरांत भगवान का दूध, दही, गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक किया। वही प्रभु श्रीराम का श्रंगार कर आरती उतारी। शाम को प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई, जो कि छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, माता बाला बाग, कोटला रोड अग्रसैन चौक होते हुए जानकी बाजार, रामलीला मैदान पहंुची। जहॉ पर बड़े हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीवन राम मिश्र इंदु गुरू जी ने दस दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमा का ध्वजारोहण कर शुभारम्भ किया। शोभायात्रा पुन वहॉ से प्रारम्भ होकर हनुमान मंदिर पहुंची। समिति पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया। वहॉ से शोभायात्रा विभिन्न मार्गो होती हुई राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मार्ग प्रभु श्रीराम के जयघोशों से गुजायमान हो गया। शोभायात्रा में पं. विजय उपाध्याय, राजीव लोचन मिश्र, उत्तर, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article