24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम सील

Must read

-इलाज में लापरवाही का आरोप
यूथ इंडिया संवाददाता
कौशांबी। जिले के बारा ब्लॉक स्थित प्रभा नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप सामने आया है। बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की तबीयत बिगडऩे और बाद में उसकी मौत हो जाने से परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, राम सेवक की पत्नी सरिता देवी को 6 मार्च को प्रभा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनका बच्चेदानी (यूटरस) का ऑपरेशन किया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल लेकर गए।

परिजनों का कहना है कि प्रयागराज के डॉक्टरों ने पहले किए गए ऑपरेशन को गलत बताया और दोबारा सर्जरी की। इसके बावजूद सरिता देवी की हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण प्रभा नर्सिंग होम के बाहर इक_ा हो गए और सडक़ जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अस्पताल को सील करने की मांग पर अड़े रहे।

स्थिति को देखते हुए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ष्ट॥ष्ट) के प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सील कर दिया। इसके बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article