35 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन, जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की उठी मांग

Must read

लखनऊ। राजधानी में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ा इमामबाड़ा के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ भी विरोध जताया गया। लोगों ने हाथों में आतंकवाद विरोधी तख्तियां लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी चिंता जाहिर की।
इस दौरान जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से जुड़े स्थलों के संरक्षण की आवश्यकता है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन को लेकर शहर में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article