24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, फसल नुकसान का तुरंत आकलन करने के निर्देश

Must read

लखनऊ। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से प्रभावित किसानों को हर हाल में समय पर राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुआवजा वितरण में किसी भी प्रकार की देरी न हो और पारदर्शिता के साथ सहायता दी जाए।
सीएम योगी ने राहत आयुक्त को भी निर्देशित किया है कि वे फील्ड में तैनात अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। साथ ही, फसल क्षति का आंकलन जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पहुंचकर हालात का जायजा लें और किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश में बदलते मौसम के बीच सरकार की सक्रियता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article