लखनऊ। लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी अपराधी शैलेंद्र सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने यह कार्रवाई राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में की।
पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र सिंह पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहा था और गुजरात में रहकर पहचान छुपा रहा था। वह वर्ष 2010 में हुई एक डकैती की घटना के बाद से लगातार कानून से बचता फिर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, STF को आरोपी की लोकेशन की सटीक जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पीजीआई इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके।
इस कार्रवाई को एसटीएफ की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे लंबे समय से फरार अपराधी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया।
30 हजार का इनामी शैलेंद्र सिंह गिरफ्तार, 16 साल से था फरार


