26 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

मासूम पर अत्याचार: शिशु कक्षा की बच्ची को टीचर ने पीटा, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Must read

 

बरेली। किला क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिशु शाखा में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका ने बच्ची को कई थप्पड़ मारे, जिससे उसके होंठ और मसूड़ों में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, बच्ची ने हाल ही में स्कूल जाना शुरू किया था और यह उसका तीसरा दिन था। बुधवार दोपहर जब माता-पिता उसे लेने स्कूल पहुंचे तो वह जोर-जोर से रो रही थी। पूछने पर पता चला कि कक्षा की एक शिक्षिका ने उसे बुरी तरह पीटा है। बच्ची की हालत देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता को याद कर रही थी और घर जाने की जिद कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर शिक्षिका ने अपना आपा खो दिया और बच्ची के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि इस पिटाई से बच्ची के मसूड़े फट गए और शरीर पर भी कई चोटों के निशान पड़ गए।

घटना के बाद परिजन स्कूल प्रशासन के पास पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिकायत की, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी, मगर वहां भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर परिवार ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने का फैसला किया।

बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा और वहां मौजूद अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article