23 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

प्रत्येक सीएचओ प्रतिदिन 10 आयुष्मान गोल्डन कार्ड न बनाने पर उस दिन का कटेगा मानदेय: डीएम

Must read

 

शाहजहांपुर 25 मार्च। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एजेंडा बिंदु सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति से अगवत कराया गया।

जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रति सीएचओ प्रतिदिन 10 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनना सुनिश्चित करें, जो प्रति सीएचओ प्रतिदिन 10 से कम आयुष्मान कार्ड बनाने पर उस दिन का मानदेय कटेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एमओआईसी के अधीनस्थ सभी सीएचओ प्रतिदिन में से किसी का भी 10 से कम बनने पर संबंधित एमओआईसी का भी उस दिन का वेतन कटेगा।

उन्होंने स्वास्थ एवं चिकित्सा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की सतर्क मॉनीटरिंग भी की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अपने चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं जैसे-बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत सुविधाओं लोगों को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने”आभा” आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में प्रगति लाने का निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में कार्यों का लक्ष्य एवं गुणवत्ता के सापेक्ष प्रगति की लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण आदि व्यवस्थाओं का समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article