27 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Must read

 

मैनपुरी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी बरनाहल मैनपुरी रोड से की गई, जहां संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक संबंधों और घटनाओं की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article