27 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

हाईकोर्ट के आदेश पर खुर्शीद की कब्र की खुदाई, सात माह बाद निकाला गया शव

Must read

 

हापुड़ । थाना क्षेत्र के मोहम्मद रुस्तमपुर गांव में सनसनीखेज मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर मृतक खुर्शीद की कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया कराई गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि खुर्शीद की मौत करीब सात महीने पहले गोली लगने से हुई थी। उस समय परिजन इस घटना को संदिग्ध मान रहे थे, लेकिन अब उन्होंने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने कब्र की खुदाई कर शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।

परिजनों का आरोप है कि खुर्शीद की पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी। घटना के समय मृतक का शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिला था, जिससे शुरू से ही शक गहराता रहा। अब न्यायालय के आदेश के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठा सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article