गोरखपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गोरखपुर दौरा आज चर्चा में रहा। वह अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज सिहोरवा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि समाज के लिए कार्य करने वाले व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहते हैं और उनकी स्मृति में ऐसे आयोजन समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किट वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मंत्री स्वयं उपस्थित रहकर जरूरतमंदों को किट वितरित करेंगे।
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


