25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

52 करोड़ की लागत से फूलपुर–सिंधोरा मार्ग पर दो लेन ओवरब्रिज का विधायक ने किया भूमिपूजन

Must read

पिंडरा/वाराणसी। क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा खालिसपुर में फूलपुर–सिंधोरा मार्ग पर प्रस्तावित दो लेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का विधिवत भूमिपूजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 52 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंडरा विधानसभा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही व्यापार और आवागमन को भी गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि फूलपुर–सिंधोरा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के कारण अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। आरओबी बनने के बाद यातायात सुगम और सुरक्षित होगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री विधायक का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा गया और उम्मीद जताई गई कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में एस के निरंज के प्रोजेक्ट मैनेजर, उप जिलाधिकारी प्रतिभामिश्रा, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, पवन सिंह, जेपी दुबे, अभिषेक राजपूत, अनिल चौबे, प्रताप सोनकर, अवधेश मिश्रा, विकास राय , सुनील दत्त वर्मा, अनिल चौबे, संतोष सिंह मंगारी, दिनेश सिंह, प्रवीण राय एसीपी प्रतीक कुमार चौहान, फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह,जनप्रतिनिधि, प्रधानगण एवं स्थानीय नागरिक हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। यह शिलान्यास पिंडरा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article