अर्चित शर्मा
महिलाओं को दैनिक जीवन में तनाव को कम करने के लिये ध्यान जरूरी-वर्तिका
फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप आॅफ महिला शक्ति द्वारा ध्यान कार्यक्रम का आयोजन आर्किड ग्रीन में किया गया। जिसमें सिलाई सेंटर में कार्यरत महिलाओं को दैनिक जीवन के तनाव को कम करने एवं सकारात्मक, संतुलित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
महिला शक्ति की वर्तिका जैन ने महिलाओं को ध्यान की विभिन्न विधियों को सिखाया। उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा यह कार्यक्रम सिलाई सेंटर की महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम हैं। सभी को अपने जीवन में ध्यान को शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल, सौम्या चैहान, प्राची अग्रवाल, अनु बंसल, पूूनम गुप्ता, नीता गुप्ता, निधि जैन, एकता मित्तल, दिव्या दुबे आदि मौजूद रहे।


