34 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

शाहजहांपुर में शहीद प्रतिमाएं ध्वस्त करने पर सख्ती, ठेकेदार पर गिरेगी गाज

Must read

 

 

 

शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी में शहीद प्रतिमाओं को ध्वस्त किए जाने के मामले में जनाक्रोश बढ़ने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी डीपी सिंह ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

डीएम ने स्पष्ट कहा है कि शहीदों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त करने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

 

बताया जा रहा है कि बाहरी जनपद के ठेकेदार द्वारा जेसीबी से प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले ने तूल पकड़ते ही प्रशासन ने जांच शुरू कर दी और जिम्मेदारों की पहचान की जा रही है।

 

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

वहीं, प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के ऐलान के बाद लोगों में कुछ हद तक संतोष देखा जा रहा है, हालांकि वे दोषियों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article