25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत गंगा ग्राम में हुई खेल-कूद प्रतियोगिता

Must read

 

 

 

 

*आर0एस0कान्वेन्ट पब्लिक इण्टर कॉलेज में मनाया गया गंगा स्वच्छता पखवाड़ा*

 

प्रभागीय वनाधिकारी/सचिव जिला गंगा समिति शाहजहाँपुर सचिन कुमार के निर्देशन में जिला गंगा समिति के बैनर तले नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत मनाये जा रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन विकास खण्ड कलान के गंगा ग्राम हेतमपुर स्थित आर0एस0कान्वेन्ट पब्लिक इण्टर कॉलेज में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अतुल चतुर्वेदी द्वारा खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया तथा गंगा सहित समस्त जल स्रोतों के संरक्षण की अपील करते हुये नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत किये जा रहे प्रयासों को सराहा। बालक वर्ग विधा अन्तर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एवं बालिका वर्ग विधा अन्तर्गत 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया। वॉलीबॉल अन्तर्गत चरनोख, मोहनपुर कलुआपुर, हेतमपुर व कासिम नगला की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें हेतमपुर विजेता एवं कासिम नगला की टीम उप-विजेता रही। बालिका वर्ग दौड़ अन्तर्गत श्रीदेवी ने प्रथम, प्रियांशी कुमार ने द्वितीय एवं सुरभि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समस्त विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य एवं जिला इंचार्ज यू0पी0डास्प शिवम् त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संयोजक गंगा स्वयंसेवी आशीष कुमार द्वारा आभार व्यक्त कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय प्रबन्धक मुकेश सिंह परिहार, मुनेन्द्र पाल सिंह यादव, पंकज कुमार राजपूत, नीलेश यादव, प्रदीप यादव, दिनेश चन्द्र, सौरभ सक्सेना एवं स्थानीय ग्रामीण युवाओं का रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article