25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

शहीदों की नगरी में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने पर पत्रकारों का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग

Must read

 

 

शाहजहांपुर। महान क्रांतिकारियों की धरती शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (CJA) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि यह जनपद शहीद पं रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह जैसे अमर शहीदों की जन्मभूमि और कर्मभूमि रहा है। ऐसे में उनकी प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नुकसान पहुंचाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देशभक्ति और जनभावनाओं का भी अपमान है।

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद शर्मा और महामंत्री सुशील शुक्ला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इसमें दोषी कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों—अधिशासी अभियंता व जेई—के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, एक सप्ताह के भीतर प्रतिमाओं को पुनः स्थापित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी करने की मांग शामिल है।

 

पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस मौके पर ज्ञापन देने वाले संरक्षक बलराम शर्मा, संयोजक अनिल मिश्रा संरक्षक उदित शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा, सचिव सुशील शुक्ला, उपाध्यक्ष विमलेश अवस्थी,संगठन मंत्री विनायक मिश्रा, सचिव महेंद्र चावला, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा,

सचिव शिवम श्रीवास्तव, रोचक अग्निहोत्री, आदर्श मिश्रा, पवन पाठक, नरेंद्र राणा, गोपाल गुप्ता, रोशन लाल पटेल, सचिव नरेंद्र सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article