शाहजहांपुर। टाउनहॉल स्थित शहीद प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीके से ध्वस्त किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी की युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और डीएम कार्यालय के चैनल बंद कर दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान की रक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन स्थल पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।


