25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

डबल मर्डर से मचा हड़कंप, अवैध संबंध में शक में पति ने पत्नी और दोस्त को उतारा मौत के घाट

Must read

गाजियाबाद: गाजियाबाद (Ghaziabad) में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले में मंगलवार देर रात हुए डबल मर्डर (Double murder) ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक ही घर में महिला और युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी संबंधों को लेकर विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12:40 बजे डायल 112 पर झगड़े की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर 36 वर्षीय शबनम और 32 वर्षीय फहीम के शव खून से लथपथ पड़े मिले। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका शबनम, मकान मालिक राशिद की पत्नी थी, जबकि फहीम उसका करीबी मित्र बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शबनम और फहीम के बीच कथित संबंधों को लेकर राशिद को शक था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि राशिद ने दोनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

घटना के बाद पूरे बुद्ध बाजार इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। देर रात पुलिस की गतिविधियों के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article