23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

आरटीई के तीसरे चरण के आवेदन जारी, 25 मार्च अंतिम तिथि; 27 मार्च को निकलेगी लॉटरी

Must read

 

एटा। जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस चरण के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार अब तक इस चरण में 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, हालांकि यह संख्या अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है।
जिला समन्वयक आशीष गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीई के पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद अब तीसरे चरण के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार आरटीई के तहत सीटों की संख्या में वृद्धि की गई है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का अवसर मिल सके।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में 424 और दूसरे चरण में 282 बच्चों को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जा चुके हैं। दोनों चरणों में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर आवेदन किया था और बड़ी संख्या में बच्चों को लाभ मिला है।
जिला समन्वयक ने यह भी बताया कि तीसरे चरण के तहत प्राप्त आवेदनों की लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी। इसी लॉटरी के माध्यम से पात्र छात्रों को विभिन्न निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि जो भी पात्र हैं, वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य कर दें, ताकि उनके बच्चों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article