फिरोजाबाद। शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति द्वारा भगत सिंह की 95 वी पुण्यतिथि ऐ.के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट स्टेशन रोड पर मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति संरक्षक शैलेन्द्र झा ,रामबाबू धनगर, ब्रजेश धनगर एड, लोकेश गुप्ता ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। वक्ताओं ने कहा भगत सिंह कहते थे दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उलफत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए वतन आएगी।” इस दौरान अध्यक्ष सुनील धनगर, उपाध्यक्ष ब्रजेश झा, महामंत्री विशाल सक्सेना, मीडिया प्रभारी संदीप निषाद, किशन झा, राहुल बघेल, देशराज राठौर, अंकुश गुप्ता, अमन यादव, शिवा यादव, हिमांशु बघेल, जे.के. गुप्ता, अनुज धनगर, विनोद तोमर, आकाश यादव, प्रियम गुप्ता, रानी, अर्चिता, पूनम, नम्रता आध्या, अंजलि आदि मौजूद रहे।
शहीद भगत सिंह की मनाई गई 95 वीं पुण्यतिथि


