23 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते सीडीओ साथ में राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

Must read

शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्वांजली
-राज्य कर्मचारी महासंघ ने शहीदों को किया नमन

देवेश कुशवाहा फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ ने शहीद दिवस पर देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्वांजली अर्पित करते हुए नमन किया।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रुघ्न वैश्य ने विकास भवन प्रांगण में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के अमर शहीदों ने अपनी अल्प आयु में ही राष्ट्र की स्वतंत्रता, अखंडता, एकता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिला सांख्यिकी अधिकारी एम.पी.सिंह ने कहा कि हमारे शहीदों का समर्पण हमें अखंडता और एक सूत्रता में बांधता है। डिप्टी सी.वी.ओ. डॉ. दीपा ने कहा कि शहीदों का समर्पण न सिर्फ आजाद भारत के नींव थी, बल्कि वर्तमान भारत के विकास में योगदान है। उनके समर्पण से ही हम सभी में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है। आयोजनकर्ता राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अपर जिला पंचायत राज अधिकारी धनराज सिंह, राजकुमार, गौरव कुमार, कासिम अली, जगबीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, इंसाफ अली, रजनीश बाबू, ऋषिकांत यादव, शिवकुमार, रमेश चंद्र शाक्य, संदीप दीक्षित, विवेक मिश्रा, केशव देव, प्रदीप गौतम, सुमित, योगेश चंद यादव, आनंद उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रामनरेश गौड़, राकेश कुमार, नीरज पाल आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article