अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। मॉ राज राजेश्वरी कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ 24 मार्च को निकाली जायेगी। पोशाक यात्रा का शुभारम्भ माता बाला बाग स्थित पथवारी माता मंदिर से शाम चार बजे से शुरू होगी। जो कि रामलीला चौराहा, जानकी द्वारा होती हुई कैला देवी भवन में पहुंचेगी।


