जमशेदपुर: झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के तट से एक विशाल जिंदा बम मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नदी की रेत के नीचे दबे इस बम पर ‘AN-M64 500-LB American Made Unexploded Ordnance (UXO)’ लिखा हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह करीब 227 किलोग्राम (500 पाउंड) वजन का बेहद शक्तिशाली और खतरनाक बम है, जो अब तक सक्रिय है।
जमशेदपुर के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे 500 पाउंड का जिंदा अमेरिकी बम मिला है। सेना और बम निरोधक टीम आज इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करेगी। जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। घटना 21 मार्च की है जहां बम मिलने की पुष्टि हुई है। यह बम पानीपड़ा नागुड़साई इलाके में बालू खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से निकला, जिला प्रशासन ने इसे अत्यंत शक्तिशाली बताया।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के लोग नदी किनारे बालू की खुदाई कर रहे थे, तभी जमीन के अंदर दबा यह भारी बम मिला. बम मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए। प्रशासन ने तुरंत मौके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है। बरामद बम गैस सिलेंडर के आकार का बताया जा रहा है, जिसका वजन करीब 500 पाउंड यानी लगभग 227 किलोग्राम है।
इस पर AN-M64 मॉडल अंकित है और ‘Made in America’ लिखा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार यह अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस है, जो संभवतः सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय का हो सकता है। यानी ये एक अमेरिकी मिसाइल बम है, जो अभी भी जिंदा अवस्था में है। बम का आकार गैस सिलेंडर जैसा बताया जा रहा है। स्थानीय बम निरोधक टीम ने भी इसकी गंभीरता को देखते हुए सेना की मदद जरूरी बताई है।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बम काफी पुराना दिख रहा है, लेकिन अभी भी बेहद खतरनाक स्थिति में है। रांची से बम निरोधक दस्ता और आर्मी की टीम को मौके पर बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सेना की निगरानी में इस अमेरिकी बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।


