26 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

सत्य भारती स्कूल में ‘आशीर्वाद समारोह’ के साथ छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

Must read

सलमान अहमद केसरिया हिंदुस्तान

फर्रुखाबाद, शमसाबाद ​सुल्तानगंज खरेंटा: सोमवार को सत्य भारती स्कूल सुल्तानगंज खरेंटा के प्रांगण में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए ‘आशीर्वाद समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। ​यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री मनोज तोमर एवं क्षेत्रीय समन्वयक रज़ी उल्लाह खां के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

​खुशनुमा पल और यादें कीं साझा

​समारोह के दौरान विदा होने वाले छात्र-छात्राओं ने स्कूल में बिताए अपने सफर, सुनहरे अनुभवों और उपलब्धियों को सभी के साथ साझा किया। कई बच्चे भावुक भी नजर आए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

​शिक्षकों ने दिया सफलता का मंत्र

​शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी।

​कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नाजिर खां, शिक्षक भारती राजपूत, नसरीन बानो, हर्ष कांत सिंह, ताज मोहम्मद, गौरी पटेल और ऐसव खां मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर और आशीर्वाद देकर विदा किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article