19 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

बनौलीखुर्द में निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरने पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, उच्च स्तरीय जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

Must read

चंदौली: निर्माणाधीन ओवरब्रिज (overbridge) गिरने की घटना को लेकर जिला कांग्रेस (Congress) कमेटी चंदौली ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कटसिला रेलवे क्रॉसिंग के पास बन रहे ओवरब्रिज हादसे और जिले में चल रहे विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाई।

धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में लगातार ओवरब्रिज गिरने, सड़कों के धंसने और पानी की टंकियों के ढहने जैसी घटनाएं घटिया निर्माण गुणवत्ता की ओर इशारा करती हैं, जिससे आम जनता की जान-माल को खतरा बढ़ गया है।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कटसिला के बनौली खुर्द में ओवरब्रिज का गिरना कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि यह व्यापक भ्रष्टाचार का उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि जिले में बन रहे सभी ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग, स्टेट और नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। कांग्रेस नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों के तहत चंदौली से गुजरने वाली रेलवे लाइनों पर बन रहे ओवरब्रिजों, प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों की गुणवत्ता जांच कराने पर जोर दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article