फिरोजाबाद। फिरोजाबाद टूंडला मार्ग पर नगला खार कट पर हुए हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जहॉ दोनो दशा नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है।
नगला खार कट पर दो बाइक सवार युवक जा रहे थे, तभी अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में रामू पुत्र दीवान सिंह निवासी गढ़ी जाफर और धर्मेंद्र निवासी उलाऊ खेड़ा शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।


