19 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

नवाबगंज नगर में तरुण कुमार की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च, हत्यारों को फांसी देने की मांग

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर में शुक्रवार शाम को दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण कुमार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया, जिसमें हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई।

यह घटना दिल्ली प्रांत के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के त्योहार पर हुई थी। बताया गया कि दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर रंग पड़ने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट में तरुण कुमार की हत्या कर दी गई थी।

इस घटना के विरोध में शुक्रवार शाम नवाबगंज नगर के मोहल्ला बरतल स्थित खेरे वाली माता मंदिर में हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। उन्होंने हाथों में मोमबत्ती और बैनर लेकर नवाबगंज मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान “तरुण कुमार के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाए गए।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नगर के मुख्य चौराहा पर तरुण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की।

मार्च के दौरान लोगों ने कहा कि होली जैसे पवित्र त्योहार पर इस प्रकार की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। नगर के मुख्य चौराहा पर अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश राठौर, आरएसएस खंड कार्यवाह वीर सिंह, सभासद पवन सूर्यवंशी, रतन पाल, सुनील सूर्यवंशी, अर्जुन, सूरज कुमार, दिलीप कुमार, अतुल प्रधान पुत्र और अनिल राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article