देवेश कुशवाहा
फिरोजाबाद गृह कलह से परेशान एक युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया हैं। पुलिस मामले में की जांच में जुटी है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा निवासी वर्षीय सुनील यादव ने कमरे में फांसी का फंदे लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी लाइनपार रमित कुमार आर्य ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में घरेलू कलह से दुखी होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वह कारखाने में काम करता था।


