27 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Must read

 

औरैया

जनपद के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिधूना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुड़यायी गांव निवासी रघुनाथ (35) पुत्र फूल सिंह साइकिल से बिधूना बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पुरवा ताल के सामने गंगा ईंट भट्ठा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रघुनाथ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया और दोषी चालक की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करने लगे।
मृतक रघुनाथ अविवाहित थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार भाई—संजू, हरगोविंद और जीतू सहित अन्य सदस्य तथा बहनें रूबी, प्रीति और रीता हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, एरवाकटरा थाना प्रभारी विनेश जादौन, बेला थाना अध्यक्ष संदीप जादौन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस ने फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article