राहुल तिवारी
शिकोहाबाद, गुरुवार। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। कुल 134 मतदाताओं में से 79 मत पड़े। मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने 57 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।
महासचिव पद पर सुखवीर सिंह 46 मतों के साथ निर्वाचित हुए। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कपिल श्रीवास्तव 56 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकृष्ण यादव को 47 मत मिले और वे जीतने में सफल रहे।
उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण औतार यादव, रामकिशोर राजपूत, प्रभाकर (सहायक चुनाव अधिकारी), हरिओम यादव, ब्रजेश चन्द्र, सुभाष चन्द्र, अमित सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


