30 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

लंबित भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने इको गार्डन भेजा

Must read

 

लखनऊ। हजरतगंज चौराहे पर सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में लंबित भर्ती को पूरा कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से न्यूनतम 1262 सहायक अध्यापक और 253 प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। उनका कहना था कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है, जिससे हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मौके से हटाया।

पुलिस द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को बसों के माध्यम से इको गार्डन भेज दिया गया, जहां आमतौर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article