अर्चित शर्मा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। जैन समाज के युवा को नगर निगम पार्षद नामित पार्षद चुने जाने से समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वह नगर में जनहित के कार्य कर लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने का काम करेंगे।
विमल सागर पाठशाला नई बस्ती में आयोजित स्वागम समारोह में अनूप चंद्र जैन एड ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि समाज के उत्साही युवक शिलान्त जैन को शासन द्वारा नगर निगम का नामित पार्षद बनाया है। शपथ ग्रहण के बाद वह अपने कार्य में जुटकर जनता की सेवा करेंगे। समारोह में अपूर्व जैन, अध्यक्ष डॉ अभिषेक जैन, राजकुमार जैन, राकेश जैन, सहास कुमार जैन, प्रवीन जैन आदि मौजूद रहे।


