फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर चश्मों का नंबर दिया गया। उन मरीजों को चश्मों का वितरण किया गया। बुधवार को गणेश नगर में महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने 50 जरूरतमंद लोगों को चश्मा वितरित किये। इस दौरान अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्राशनिक निवेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निवेशिका गौरी बंसल, कल्पना राजौरिया, रश्मि अग्रवाल, एकता मित्तल, रेनू अरोरा, मोनिका गर्ग, शीनू अग्रवाल, उषा पराशर आदि मौजूद रही।


