27 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

टीनशेड गिरने से दर्दनाक हादसा: आठ वर्षीय बालक समेत तीन की मौत, तीन घायल

Must read

मैनपुरी। मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जटपुरा में कच्चे मकान की दीवार पर रखा टीनशेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में सो रहा एक ही परिवार आ गया। इस हादसे में एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी बृजेश सिंह जाटव मंगलवार रात अपने परिवार के साथ घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे थे। गर्मी के कारण परिवार के लोग खुले में टीनशेड के नीचे सोने को मजबूर थे। देर रात अचानक कच्ची दीवार पर रखा भारी टीनशेड असंतुलित होकर गिर पड़ा और नीचे सो रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कच्ची दीवार कमजोर होने के कारण टीनशेड का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हो गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article